Newsझारखण्ड

सोनाहातु में वीर बुली महतो की भव्य प्रतिमा का अनावरण, आजादी के नायक को दिया गया सम्मान

सोनाहातु के भकुवाडीह मोड़ पर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर बुली महतो की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो ने उनके वंशजों, ग्राम प्रधान और पाहन के साथ मिलकर प्रतिमा का उद्घाटन किया। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और वंशजों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

 

इससे पहले देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सोनाहातु बाजार टांड़ से तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यक्रम स्थल तक मार्च किया। अनावरण के दौरान महतो ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की विचारधारा अमर होती है और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन जनता के सहयोग से आयोजन सफल रहा।

 

कार्यक्रम में बुली महतो के आंदोलनों पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और सेनानी के वंशज उपस्थित थे।

 

बुली महतो का जन्म 27 नवंबर 1785 को कोडाडीह गांव में हुआ था और 14 जून 1834 को ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई काला पानी की सजा के दौरान उनका निधन हो गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *