Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर–गम्हरिया में तनाव: अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के बाहर लाश के साथ धरना, मजदूर नेता पर हमला—मुआवजे को लेकर हंगामा

आदित्यपुर–गम्हरिया में तनाव:

 

आदित्यपुर–गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के बाहर मृत मजदूर की लाश के साथ परिजनों और मजदूर संगठनों द्वारा जारी धरना अब गरमाता जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात धरना स्थल पर बड़ा हादसा हुआ। जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री एवं मजदूर नेता राजीव पांडे पर कंपनी के बाउंसरों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले में उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूत्रों के अनुसार, देर रात प्रबंधन ने मजदूरों को बातचीत के नाम पर कंपनी परिसर में बुलाया था, ताकि धरना खत्म कराया जा सके। इसी दौरान कथित रूप से बाउंसरों ने राजीव पांडे पर हमला कर दिया। घटना के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया है। श्रमिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन मुआवजे की मांग दबाने के लिए दमनात्मक रवैया अपना रहा है।

 

घायल नेता ने बताया कि फिलहाल पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन आज कांड्रा थाना में आवेदन जमा करने की तैयारी की जा रही है।

इधर, मजदूर संगठन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, स्थायी नौकरी और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *