HealthJamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

एम.बी.एन.एस. संस्थान में रक्तदान शिविर सफल, 80 यूनिट रक्त संग्रहित

आसनबनी स्थित एम.बी.एन.एस. संस्थान में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे संस्थान व स्थानीय समुदाय की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

 

रक्तदान शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसनबनी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग और शिक्षक भी शामिल हुए। सभी रक्तदाताओं ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

संस्थान प्रशासन ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *