पठानमारा स्कूल में पुलिस का महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिला अपराध की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी अधिकार, बाल विवाह निषेध, तथा नशा मुक्ति अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से समझाया।



इसके साथ ही पुलिस टीम ने अफीम व गांजा की अवैध खेती पर कार्रवाई, डायल–112 की आपात सेवा, और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए टोल-फ्री नंबर 1930 के उपयोग की जानकारी भी दी। उपस्थित लोगों से सजग रहने और किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
अभियान में एएसआई नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा और आरक्षी अनुराधा सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

