Newsझारखण्ड

आजसू का शक्ति प्रदर्शन: जेएलकेएम के दो बड़े नेता पार्टी में शामिल, सुदेश महतो का हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार

डुमरी विधायक जयराम महतो को राजनीतिक झटका देते हुए उनकी पार्टी जेएलकेएम के दो प्रमुख पदाधिकारियों—केंद्रीय महासचिव रजनी रवानी और केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो—ने आज धनबाद के कतरास में आयोजित कार्यक्रम में आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

 

इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को दिशा देने में विफलता दिखाई है और झारखंड को पिछड़ापन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विजन के बिना चल रही है, जबकि युवाओं को रोजगार, विस्थापितों को हक और लोगों को राहत देने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है। महतो ने दावा किया कि सरकारी संरक्षण में कोयला और बालू की तस्करी हो रही है तथा शिक्षकों के वेतनमान में भारी कटौती की गई है।

 

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कोयलांचल में विस्थापितों पर अत्याचार बढ़ा है और प्रशासन माफियाओं के साथ मिला हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आजसू विस्थापितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

 

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शामिल हुए प्रदीप महतो और रजनी रवानी ने आजसू में आने को “सम्मान की वापसी” बताया और कहा कि आजसू ही झारखंड के हित की राजनीति कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *