LatestNewsNews postSports

क्रिकेट का असली रोमांच: डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने JSCA स्टेडियम में बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

रांची।

भारत–दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) वनडे मुकाबले के दौरान रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आज दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। मैदान में चौकों-छक्कों की आवाज़, ढोल-नगाड़ों की धुन और दर्शकों की लगातार बढ़ती तालियों ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

 

इसी बीच डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो भी स्टेडियम पहुँचे। उन्होंने आम दर्शकों के बीच बैठकर मैच का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का असली मज़ा VIP गैलरी में नहीं, बल्कि अपने लोगों के बीच—जहाँ जोश हो, शोर हो, और हर चौके-छक्के पर उमंग की लहर दौड़ जाए।

 

स्टेडियम में मौजूद लोगों ने भी विधायक के साथ फोटो और वीडियो लेते हुए स्वागत किया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी इस मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शक पहुँचे हैं, जिससे स्टेडियम खचाखच भरा है।

 

मैच का रोमांच जारी है और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *