LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

मशाल जुलूस में गूंजा विरोध: जेएलकेएम नेता तरुण महतो की रिहाई की मांग तेज

सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में जेएलकेएम नेता तरुण महतो की रिहाई की मांग को लेकर रविवार शाम लेंगडीह अर्जुन तल से चांडिल स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष इस जुलूस में शामिल हुए और “तरुण महतो को रिहा करो” के नारे लगाते नजर आए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की बालू माफिया से मिलीभगत है और अवैध बालू ढुलाई रोकने के प्रयास में तरुण महतो को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि 18 नवंबर की रात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ मोड़ पर ग्रामीणों ने अवैध बालू लदे वाहनों को रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस का कहना है कि इस दौरान अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। इसी आधार पर तरुण महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो ने कहा कि उनके पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लगभग सौ से अधिक हाईवा रोकने में मदद की थी, लेकिन पुलिस ने बिना प्रमाण के उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *