LatestNewsझारखण्डसरायकेला

jharkhand voters awareness contest-मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित

Jamshedpur:- मंत्रीमण्डल (निर्वाचन) विभाग के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु jharkhand voters awareness contest की शुरुआत की गई है। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें विभिन्न केटेगरी में प्रतिभागी 31 मार्च तक अपना कंटेंट जमा कर सकते हैं।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव सुबोध कुमार द्वारा सरायकेला खरसांवा तथा पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी के साथ प्रतियोगिता को लेकर समीक्षा बैठक की गई। जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सरायकेला खरसांवा श्री सुनील सिंह, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम श्री प्रिंसी संदीप लकड़ा, अंकित कु. सिंह समेत अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी को लेकर दोनों जिला के स्कूल-कॉलेज के छात्रों तथा अन्य सभी आयु वर्ग के बीच प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया जिससे बड़ी संख्या में प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकें।

jharkhand voters awareness contest में प्रोफेशनल, इंस्टिट्यूशन, एमेच्योर 3 कैटेगरी में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता 4 विधाओं के लिए आयोजित की गयी है जिसमें- 1. वीडियो सॉन्ग मेकिंग 2. शॉर्ट फ़िल्म मेकिंग, 3. रील्स 4. पोस्टर डिजाइनिंग शामिल है।

वीडियो सॉन्ग एवं फ़िल्म मेकिंग कॉम्पीटिशन में 50000 रूपये तक का नकद पुरुस्कार, रील्स मेकिंग कॉम्पीटीशन में 20000 रूपये तक तथा पोस्टर डिज़ाइनिंग कॉम्पीटिशन में 15000 रूपये तक का नकद पुरुस्कार जीतने का अवसर है l

निम्नलिखित थीम पर वीडियो सॉन्ग, शॉर्ट फ़िल्म, रील्स, पोस्टर तैयार कर 31 मार्च 2024 तक jharkhandvotercontest@gmail.com पर भेज सकते हैं।

  1. No voter should be left behind
  2. Voter registration
  3. Ethical voting
  4. Nothing like voting
  5. PWD voters persons with disability
  6. Every vote matters
  7. Vote for sure
  8. Women voters
  9. Third gender voters

अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिता की शर्ते इस प्रकार है ।

  1. वीडियो सॉन्ग मेकिंग – वीडियो सॉन्ग 2-3 मिनट का हो सकता है l गीत का lyrics/शब्द एवं संगीत ऑरिजिनल/मौलिक होना चाहिए और यदि किसी अन्य की रचना का वीडियो सॉन्ग में उपयोग किया जाए तो उसे उसका क्रेडिट दिया जाए l वीडियो सॉन्ग mp4 या AVI फॉर्मेट में 16:9 रिसोल्यूशन में होना चाहिए l
  2. शॉर्ट फ़िल्म मेकिंग- शार्ट फ़िल्म 2-10 मिनट का हो सकता है l विजुअल्स एवं म्यूजिक ऑरिजिनल होना चाहिए l वीडियो mp4, AVI फॉर्मेट में 16:9 रिसोल्यूशन में होना चाहिए l
  3. रील्स मेकिंग- रील्स 60 सेकंड तक का हो सकता है l रील्स का फॉर्मेट सोशल मीडिया फोरम के गाइडलाइन्स के अनुरूप होना चाहिए ।
  4. पोस्टर डिज़ाइनिंग- एक फोटो पोस्टर निर्माण की प्रक्रिया के दौरान का और दूसरा फोटो पूर्ण पोस्टर का भेजना होगा l पोस्टर में निहित सन्देश कैप्शन के रूप में भी होना चाहिए ।

प्रतियोगिता के लिए कंटेंट झारखण्ड के किसी भी स्थानीय भाषा में हो सकता है l परन्तु कंटेंट हिंदी या इंग्लिश में नहीं है तो हिंदी या इंग्लिश सबटाइटल के साथ हो । प्रतिभागी को अपने नाम, पता, मोबाइल नम्बर के साथ प्रविष्टि भेजना है ।

इस प्रतियोगिता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी jharkhandvoterawarenesscontest.com में देखा जा सकता है ।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *