कुआं से एक लाश बरामद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
ईचागढ़: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चीतरी गांव के एक सिंचाई कुआं से एक लाश बरामद किया गया। लाश का पंचनामा के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान 56 वर्षीय दलगोविन्द सिंह के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेन्दा गांव का रहने वाला है।वह कई वर्षों से अपने ससुराल चीतरी में ही बस गए थे। वह दो दिन पहले ही घर से निकले थे और रविवार रात को खेत के कुआं में मृत अवस्था में पाया गया। लाश की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुआं से लाश को उठाकर सोमवार को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि देखने से प्रतित होता है कि दो दिन पुरानी लाश है एवं आगे की कारवाई किया जा रहा है।




