Newsझारखण्डसरायकेला

निर्माणधीन चौका पातकुम रोड का विधायक सविता महतो ने किया निरीक्षण 

 

 

पथ निर्माण विभाग से निर्माणधीन चौका पातकुम रोड का सोमवार को विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ से आने के क्रम में निरीक्षण कर गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि चौका पातकुम रोड निर्माण कार्य किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय निर्माण कार्य करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता अशोक रजक, जेई संतोष महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष नीताई उराव, धर्मु गोप, अभय यादव, मनोज मंडल आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *