Newsझारखण्ड

चलती बाइक से गिरने पर युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल

 

 

सरायकेला।

सरायकेला थाना क्षेत्र के चमारू पंचायत अंतर्गत कैनाल मोड़ के पास मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान चमारू गांव निवासी परेश मुर्मू के रूप में हुई है। घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार परेश मुर्मू अपने मित्र सुजीत मुखी के साथ बाइक (नंबर JH05-BB-5737) से कहीं जा रहा था। कैनाल मोड़ के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस बीच सुनसान इलाका होने और देर रात होने के कारण घायल परेश को समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल सुजीत मुखी को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *