चम्पई सोरेन की पहल पर तैयार हुआ एसआईआर कानून, घुसपैठ और धर्म परिवर्तन पर नियंत्रण का दावा।
राजनगर में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर राज्य में एसआईआर कानून तैयार किया गया है। एसआईआर कानून राज्य में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बाहरी तत्वों की पहचान, सत्यापन और कार्रवाई की प्रक्रिया को और सख्त करेगा,इससे घुसपैठ से जुड़ी समस्याओं पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।


इसे पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन की पहल और लगातार उठाई गई मांगों का परिणाम माना जा रहा है।
चम्पई सोरेन ने कहा कि अवैध घुसपैठ सामाजिक ढाँचे, सुरक्षा और स्थानीय जनजातीय समुदायों की संस्कृति के लिए चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर कानून के लागू होने से ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने और धर्म परिवर्तन से जुड़ी संदिग्ध प्रक्रियाओं पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

