आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन कोलाबीरा 2026 – तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता व विराट टुसू मेला की घोषणा
आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन कोलाबीरा द्वारा वर्ष 2026 में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं विराट टुसू मेला के आयोजन की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम 31 जनवरी, 1 फरवरी एवं 2 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।


प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने बताया कि एंट्री फीस 65,000 रुपये निर्धारित की गई है।
फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार: ₹7,00,000 एवं ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹5,00,000 एवं ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹2,50,000 एवं ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹2,50,000 एवं ट्रॉफी
फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ टुसू मेला का भी आयोजन किया जाएगा।
टुसू मेला पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार: ₹51,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000
तृतीय पुरस्कार: ₹21,000
इस जानकारी की पुष्टि मोहम्मद अख्तर हुसैन एवं रविंद्र मंडल ने की।
बैठक में शक्तिपद सेनापति, मोहम्मद करीम, शिवनंदन किकू, शिशिर महतो, लक्ष्मण महतो, दुलाल दास, साधन महतो, गणेश लोहर, मुखिया घनश्याम हसदा, दुर्गा हो, भारत महतो, अनादी महतो, श्याम नंदन किस्कू, लक्ष्मण महतो सहित सभी एसोसिएशन सदस्यों की उपस्थिति रही।

