HealthJamshedpurLatestNews

पूर्वी सिंहभूम में स्टेट रिव्यू मिशन टीम का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर

पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जमीनी कार्यों की समीक्षा के लिए स्टेट रिव्यू मिशन (SRM) टीम ने शुक्रवार को बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य निदेशालय, झारखंड के योजना एवं प्रशासन निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने किया। उनके साथ राज्य कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती अकाय मिंज और श्री अजय कुमार शर्मा मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने टीम का स्वागत किया।

 

टीम ने बहरागोड़ा CHC के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जगन्नाथपुर, खांडामौदा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुरिया का भी जायजा लिया। सहिया दीदियों ने तालियां बजाकर SRM टीम का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, कुष्ठ रोग खोज अभियान, मलेरिया, एनसीडी, 12 इंडिकेटर्स और सहिया प्रोत्साहन राशि से जुड़ी जानकारी ली।

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने टीम को बताया कि परामर्श के बाद एक गर्भवती महिला ने एमडीटी दवा का सेवन फिर से शुरू किया है। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती मिंज ने स्वास्थ्य सुविधाओं में और सुधार की जरूरत पर जोर दिया। डॉ. उत्पल मुर्मू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24×7 सेवाएं देने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *