LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JMM Justice rally against BJP govt- बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ झामुमो ने ज़िला के कई जगह निकाली न्याय रैली

Saraikella:- ज़िला अंतर्गत गम्हारिया प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पंचायत से न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा की शुरुआत पूजा अर्चना कर किया गया।
प्रखंड के जगन्नाथपुर, छोटा गम्हरिया एवं कालिकापुर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकालते हुए लोगों को हेमंत सोरेन की असंवैधानिक गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।

यात्रा के दौरान लोगो को बताया गया कि भाजपा के इशारे पर किस प्रकार ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजकर आदिवासी मूलवासियों को परेशान किया जा रहा है।
इस यात्रा में केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, ज़िप सदस्य पिंकी मंडल, प्रमुख अमृता टुडू, अविनाश सोरेन, मंगल मांझी, बीटी दास, राजेश गोप, बबलू प्रधान, देवाशीष प्रधान, प्यारे लाल प्रधान, बिक्रम मंडल आदि शामिल हुए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *