Newsझारखण्ड

कांग्रेस छात्र नेता अभय कुमार ने थामा JMM का हाथ, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हुए शामिल

रांची से राजनीतिक हलचल की बड़ी खबर:

कांग्रेस छात्र संगठन NSUI के पूर्व प्रदेश महासचिव अभय कुमार ने झारखंड की सियासत में नया कदम बढ़ाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया है। रविवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

अभय कुमार ने कुछ माह पहले NSUI से इस्तीफा दिया था। सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो की कार्यशैली और सरकार की छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को समाधान तक पहुँचाने के लिए अब वे झामुमो के साथ संगठित रूप से काम करेंगे।

 

अभय कुमार लंबे समय से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को आवाज़ देते रहे हैं। NSUI में रहते हुए उन्होंने कई आंदोलनों और धरनों के माध्यम से कॉलेजों की अव्यवस्थाओं, छात्रवृत्ति, परीक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं को उठाया था।

 

उन्होंने बताया कि अब वे झारखंड छात्र मोर्चा (JCM) के माध्यम से छात्रों की वास्तविक समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि युवा और छात्र शक्ति किसी भी राज्य की प्रगति की नींव है, और वे इस दिशा में पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *