Newsझारखण्ड

साईबर अपराधी गिरफ्तार, पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था 5 लाख की मांग

 

 

जगन्नाथपुर: पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने वाले साईबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम (उम्र 39 वर्ष), पिता स्व० जमालुद्दीन, ग्राम बटूरी, थाना कासमा, जिला औरंगाबाद (बिहार) ने पीड़िता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप पर लॉकडाउन से बातचीत शुरू की थी। बातचीत के दौरान उसने शादी का झांसा दिया, लेकिन बाद में दहेज न मिलने की बात कहकर शादी करने से मना कर दिया। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर रफाएल मुर्मू ने अपने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को दी।

 

आगे उन्होंने बताया कि इसी बीच, शमसेर अली के भाई निसार अली ने उसकी शादी बिहार की एक युवती से करा दी, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं दी गई। बाद में आरोपित ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटोग्राफ बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उन्हें हटाने के लिए पीड़िता व उसके परिजनों से 5 लाख रुपये की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर लगातार धमकियां दी जाती रहीं, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई।

 

पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 73/25, दिनांक 04.12.2025 दर्ज किया गया। मामला धारा 77/308(2)/3(5) बी.न.स. एवं 66(ए)/67/67(ए) आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, प. सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से छापेमारी कर 08.12.2025 को कासमा थाना क्षेत्र (औरंगाबाद, बिहार) से मुख्य आरोपी मो० शमसेर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया, जिसमें पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो मिले, जिन्हें जप्त कर सूचीबद्ध किया गया है।

 

जप्ती:

– एक स्मार्टफोन तथा उसमें मौजूद आपत्तिजनक फोटोग्राफ

 

गिरफ्तार आरोपी:

मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम, उम्र 39 वर्ष, पिता स्व० जमालुद्दीन, ग्राम बटूरी, थाना कासमा, जिला औरंगाबाद (बिहार)

 

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

 

1. राफेल मुर्मू, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, जगन्नाथपुर

 

2. बासुदेव मुंडा, पुलिस निरीक्षक, नोवामुंडी

 

3. पु०अ०नि० अविनाश हेम्ब्रम, थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर

 

4. पु०अ०नि० इसरारुल हक, जगन्नाथपुर

 

5. पु०अ०नि० राजेश कुमार राय, जगन्नाथपुर

 

6. पु०अ०नि० अभय कुमार, तकनीकी शाखा, चाईबासा

 

7. आरक्षी मानसिद सुरीन, तकनीकी शाखा, चाईबासा

 

8. आ०-389 मो० इबरार, जगन्नाथपुर

 

पुलिस की अपील:

यदि साईबर अपराध से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो डायल 112, साईबर जिला नियंत्रण कक्ष या टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करें। साथ ही जनता से अपील है कि अपनी निजी तस्वीरें व जानकारी डिजिटल माध्यम पर साझा करने से बचें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *