राजनगर प्रखंड कार्यालय द्वारा टीबी मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
राजनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार के द्वारा टीबी मरीजों के बीच खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड प्रशासन की पहल पर यह वितरण स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें टीबी से पीड़ित दर्जनों लाभुकों को पोषण युक्त खाद्य सामग्री प्रदान की गई।


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन, पौष्टिक आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की। साथ ही बताया कि सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को स्वास्थ्य लाभ तक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
प्रखंड प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य टीबी मरीजों को स्वास्थ्य लाभ में सहयोग देना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।

