Newsझारखण्ड

बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएलएसए ने असहाय लोगों की की मदद, कंबल वितरित कर पहुंचाया आश्रय गृह

 

 

चाईबासा: बढ़ती ठंड के मद्देनजर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) चाईबासा ने असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अभियान चलाया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर मदद की जरूरत वाले लोगों को चिन्हित किया।

 

डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर खुले में रह रहे लोगों को कंबल वितरित किए। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह में रहने के लिए प्रेरित किया। कई लोगों को मौके पर ही आश्रय गृह पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई, ताकि वे कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें।

सचिव चौधरी ने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं कोई असहाय या बेघर व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत दें, ताकि उसे बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह में ठहराने की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में समय पर मदद उपलब्ध कराना जरूरी है, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

इस अभियान में डीएलएसए के अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर, रविकांत ठाकुर और संजय निषाद भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *