Newsझारखण्ड

झारखंड U-14 फुटबॉल टीम राष्ट्रीय चैंपियन, सीएम सोरेन ने दी शुभकामनाएँ

रांची में आज 69वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप के विजेता झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। टीम को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में शानदार प्रतिभा है और राज्य सरकार उन्हें बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

मुख्यमंत्री ने टीम की उपलब्धि को झारखंड का गौरव बताया और कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत व समर्पण से राज्य का नाम देशभर में रोशन हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान बनाएंगे।

 

उल्लेखनीय है कि यह चैंपियनशिप 1 से 6 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित हुई थी। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 6-5 से पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के बैनर तले आयोजित हुई थी। टीम के खिलाड़ियों ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं उन्हें बेहतर खेलने की प्रेरणा देती हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *