LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

rajnagar kalash yatra- बड़ा धोलाडीह में हुई शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 201 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Saraikella/Rajnagar:- राजनगर प्रखंड के बड़ा धोलाडीह में वुधवार को शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से पांच किलोमीटर दूर खरकाई नदी तट पर पंडित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 201 महिलाएँ ने नदी का जल कलश में भरा और गाजे- बाजे के साथ झूमते हुए कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची।

मंदिर में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर 201 कलश को मंदिर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू किया। इस दौरान समस्त धोलाडीह एवं आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश स्थापना के बाद सभी महिलाओं को कमेटियों के द्वारा प्रसाद एवं जलपान दिया गया। मंदिर के पुजारी सत्यकिंकर पति एवं उड़िसा के आचार्य पाणिग्रही, पंडित बाली कृष्णा, पंडित पीतांबर पंडा तथा दुर्गा चरण नंद के द्वारा निर्देश अनुसार अचल श्री महादेव की प्रतिष्ठा की गई।
आयोजन को सफल बनाने में गोपाल साहू, रोहित महतो, आशीष साहू, विकास महतो, सुरेश महतो, प्रसाद महतो, लक्ष्मण साहू, बुद्धेश्वर साहू, ज्योति रजक, वसंत नायक, देवेन रजक, मनसा महतो, शिव शंकर साहू, कुंदू महतो, पहाड़ महतो , साधु महतो, डॉक्टर साहू, संतोष साहू, भूतपूर्व मास्टर पांडू साहू एवं सभी ग्रामवासी का अहम योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *