Newsझारखण्डसरायकेला

फसल संरक्षण में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण शुरू

 

 

टीआरसीएससी प्रशिक्षण केंद्र, घोरानेगी में पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

 

सरायकेला। आत्मा सरायकेला के सौजन्य से टीआरसीएससी प्रशिक्षण केंद्र घोरानेगी में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत युवाओं के कौशल विकास के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत बुधवार को की गई। यह कार्यक्रम 10 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर आत्मा सरायकेला के उप परियोजना निदेशक विजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को फसल संरक्षण के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में फसलों के सामान्य रोगों, कीटों एवं खरपतवारों की पहचान, एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) तकनीक, कीटनाशकों का सुरक्षित उपयोग और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सरायकेला जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 20 प्रतिभागी शामिल हुए हैं।पहले दिन की प्रशिक्षण गतिविधियों में फसल सुरक्षा से संबंधित आधारभूत जानकारी एवं आधुनिक तकनीकों का परिचय दिया गया।मौके पर आत्मा सरायकेला के उप परियोजना निदेशक विजय सिंह, जिला परामर्शी डी. एन. सिंह, बीटीएम चांडिल अमिताभ मांझी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज सेठ, केवीके सरायकेला के मधु महतो एवं डॉ. सुरेश प्रसाद साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान अर्जित कर कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *