LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर में नाले से अज्ञात महिला का शव मिला पुलिस जांच में जुटी, पहचान की कोशिश जारी

सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गेंगेरुली पंचायत के कुसुमबनी नाला में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस भी तत्परता से घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

 

गुरुवार सुबह एसडीपीओ समीर सवैया और ट्रेनी डीएसपी पूजा कुमारी थाना पहुंचे और मामले की विस्तृत समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच टीम को सभी कोणों से तहकीकात करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत पानी में डूबने से होने की संभावना लग रही है। हालांकि शव की हालत देखकर अनुमान है कि घटना को करीब 8–10 दिन बीत चुके हैं। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल से मिली साड़ी और हाथों में पाई गई चूड़ियों के आधार पर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

 

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही मृतका की पहचान और मौत की असली वजह साफ हो जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *