Newsझारखण्ड

महिला कॉलेज भूगोल विभाग में फ्रेशर्स डे, श्रुति कुमारी बनीं मिस फ्रेशर्स 2025

 

चाईबासा: महिला कॉलेज के भूगोल विभाग में बी.ए प्रथम वर्ष की नई छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स डे कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सेमेस्टर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और फ्रेशर्स के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर श्रुति कुमारी को मिस फ्रेशर्स 2025 चुना गया।

 

कार्यक्रम में भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक मनीषा बिरुवा, नम्रता खलखो, राजनीतिक विज्ञान विभाग की सोना माई सुंडी, डॉ. अंजना सिंह, बीएड विभाग की एम.के. हाशमी, डॉ. बबिता कुमारी, शीला समद, प्रीति देवगम, सितेंद्र सिंह, एम.एम. मिश्रा और इंटर विभाग की शताब्दी दत्ता उपस्थित रहीं।

सभी प्राध्यापकों ने नई छात्राओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत, चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेमेस्टर 2 (सत्र 2024-28) और सेमेस्टर 3 की छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *