CM Champai Soren Gift to Saraikella: विधानसभा वासियों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन देंगे 200 करोड़ की योजनाओं का सौगात
Saraikella:- मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार को जिला मुख्यालय सरायकेला में लगभग 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें 100 करोड़ से अधिक राशि की मरीन ड्राइव शामिल होगी। मरीन ड्राइव नदी की सतह से 12 फीट ऊंचाई पर रहेगी इस 2 किलोमीटर की मेरीनड्राइव में मंदिर एवं पार्क भी शामिल है।

विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ,झामुमों के नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव एवं झामुमो के नगर सचिव राजेंद्र महंती ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 200 करोड़ की सौगात सरायकेला के लोगों को दी जा रही है। इसमें कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुराने टाउन हॉल को 7 करोड़ की लागत से रिनोवेशन कार्य किया गया है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा 12 करोड़ की राशि से वाटर रिजर्व का शिलान्यास होगा, 4 करोड़ की लागत से बच्चों के लिए स्विमिंग पूल बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सरायकेला पहुंचेंगे और टाउन हॉल में कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


