Newsझारखण्ड

साईं अमन प्ले स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

चाईबासा: सदर बाजार स्थित माहुरी भवन के साईं अमन प्ले स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच रनिंग रेस और म्यूजिक बॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

म्यूजिक बॉल प्रतियोगिता में ग्रुप ‘ए’ में अनुष्का बिरुआ ने प्रथम, शिवम बिरुली ने द्वितीय तथा सारांश श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप ‘बी’ में देवराज टुडू प्रथम, अंश दत्त द्वितीय और श्री राम तृतीय स्थान पर रहे।

रनिंग रेस के ग्रुप ‘ए’ में पूर्वी करवा ने प्रथम, अंशु सुंडी ने द्वितीय और सांबी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप ‘बी’ में अरमान सवैया प्रथम, रवि राज द्वितीय और रूपेश त्रिया तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप ‘सी’ की दौड़ में गुनाराम देवगम प्रथम, यशवंत सवैया द्वितीय और राजवीर कारवां तृतीय स्थान पर रहे।

 

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष ने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, इससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सुहानी कुमारी, ईशा चक्रवर्ती, निकिता यादव, दिव्या कुमारी और ममता कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *