अनियंत्रित बाइक सवार गिरने से हुई गंभीर रूप घायल, एमजीएम रेफर
ईचागढ़:- ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चौका ईचागढ़ सड़क पर पातकुम के पास करकरी नदी के पुल पर अनियंत्रित दो बाइक सवार का गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना कि सुचना मिलते ही स्थानीय मुखिया राखोहरी सिंह मुण्डा एवं ग्रामीण पहुंचे और तत्काल घायलों को ईचागढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां एक घायल युवक की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया। बाइक सवार घायल की पहचान तिरूलडीह थाना क्षेत्र के पांडरा गांव निवासी अनिल गोप 20 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं एक अन्य घायल का पहचान नहीं हो पाया है। घटना कि सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटे। मिली जानकारी के अनुसार अनिल गोप अपने एक दोस्त के साथ चांडिल से मिलन चौक लौट रहा था, जहां अनियंत्रित होकर पातकुम ईचागढ़ पुल पर गीर गया, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गया। अनिल गोप गंभीर रूप से घायल हो गया है एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया है, एवं दोस्त का इलाज ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक की हालत गंभीर है एवं एक घायल खतरे से बाहर है।


