Newsझारखण्ड

बड़ाबाम्बो में JLKM की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर आयोजित  

 

 

खरसावां, संवाददाता —

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबाम्बो गांव में जेएलकेएम (JLKM) की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संगठन के वरिष्ठ नेता संजय जारिका ने किया।

 

इस अवसर पर JLKM प्रखंड अध्यक्ष तपन कुमार महतो, ललित महतो, सुमित महतो, राजीव महतो सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच मेडिकल टीम और डॉक्टरों द्वारा पूरी निःशुल्क की गई।

 

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने और नेत्र संबंधित समस्याओं का समाधान पाने में मदद मिली। JLKM के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी गांव-गांव जाकर इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *