NewsSportsझारखण्ड

बी डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में सवेरा एकेडमी की जीत

 

 

चाईबासा: सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा द्वारा आयोजित एवं मेसर्स देवका बाई बेलजी द्वारा प्रायोजित बी डिवीजन जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत 16 दिसंबर 2025 को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला सवेरा एकेडमी और कोल्हान यंग स्टार के बीच सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आयोजित हुआ।

 

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में सवेरा एकेडमी ने कोल्हान यंग स्टार को 2–1 से पराजित कर जीत दर्ज की। सवेरा एकेडमी की ओर से पूर्मी होनहागा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14वें और 50वें मिनट में दो गोल दागे और अपनी टीम को जीत दिलाई।

 

वहीं कोल्हान यंग स्टार की ओर से प्रधान पान ने एकमात्र गोल कर टीम के लिए गोल अंतर को कम किया, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी। मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, जिससे दर्शकों को पूरा रोमांच देखने को मिला।

 

मैच का सफल संचालन रेफरी सोंगा सुंडी, पुनामी बागे, बबलू टीयू और जीवन किशोर बारी ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है और आगे के मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *