Newsझारखण्ड

बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर झामुमो गंभीर : सोनाराम देवगम

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के नियुक्त सदस्यों को सशक्त किया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में मतदान से जुड़ी गड़बड़ियों को रोका जा सके। यह बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कही। वे गुरुवार को बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर आयोजित झामुमो की सदर प्रखंड और चाईबासा नगर समिति की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

सोनाराम देवगम ने कहा कि बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर झामुमो पूरी तरह गंभीर है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए बीएलओ को सहयोग करेंगे। इसके लिए बीएलए-2 के सभी सदस्यों को झामुमो द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक में बीएलए-2 की नियुक्ति, संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तथा सदस्यता रसीद जमा करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी और चाईबासा नगर समिति के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने भी संबोधित किया।

 

झामुमो चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर चाईबासा प्रखंड और चाईबासा नगर समिति की यह संयुक्त बैठक सतीश सुंडी और राहुल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कैसर परवेज, विश्वनाथ बाड़ा, मन्नाराम कुदादा, राजू ठाकुर, कुंवर प्रताप सिंह, रवि रजक, राजू गोप, निकेश नायक, शिकुद्दीन, बागुन मछुआ, जयदर बोईपाई, छोटे लाल महतो, इम्तियाज अहमद, गोपाल कुजूर सहित जिला समिति के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *