32वीं एस.आर. रूंगटा ए-डिवीजन लीग: स्टूडेंट क्लब ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हराया
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तहत चल रहे 32वीं एस.आर. रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 में आज स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने रोमांचक मुकाबले में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को मात्र एक विकेट से हराकर चार अंक अपने नाम किए। मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 32.4 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के बल्लेबाजों में सचिन दूबे ने 34, राहुल छत्री ने 32 और परमजीत सिंह ने 26 रन बनाए। स्टूडेंट क्लब की ओर से यशस्वी गौतम ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए। अभिषेक नाथ, कैफ जमील और मो. साकिब ने दो-दो विकेट हासिल किए।
139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टूडेंट क्लब ने 33 ओवर में अपने नौ विकेट गंवाकर जीत दर्ज की। टीम की जीत में अभिषेक नाथ ने 55 रन, तौसिफ एहसान ने 46 रन और रियाज अहमद ने नाबाद 23 रन बनाए। चक्रधरपुर की ओर से परमजीत सिंह ने तीन और आशीष कुमार सिंह ने दो विकेट लिए।
लीग में कल सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा से होगा।

