Newsझारखण्ड

खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत भवन में JLKM की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन

 

 

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कृष्णपुर पंचायत भवन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन JLKM नेता संजय जारिका ने फीता काटकर किया।

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मेडिकल टीम एवं डॉक्टरों की मौजूदगी में आम लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, आंखों की जांच तथा चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क किया गया। डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयों व सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिला।

 

कार्यक्रम में JLKM प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो के साथ-साथ ललित महतो, सुमित महतो, पिंटू महतो, केशव महतो, भूपति महतो एवं सत्यनारायण महतो सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

 

उद्घाटन अवसर पर JLKM नेता संजय जारिका ने कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

 

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखा गया और स्थानीय ग्रामीणों ने JLKM एवं मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *