Newsझारखण्ड

शालीगुटू में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत 

 

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत केयाडचालोम पंचायत के शालीगुटु में न्यू फ्रेंड्स क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व विशिष्ट अतिथि में पंचायत के मुखिया सुदामा हाईबुरू शामिल हुए. इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. इसके बाद फाइनल मैच जय मां मांनसा क्लब लातरसाई केयाडचालम व गरीबों के मसीहा टोकलो के बीच खेला गया.

जिसमें केयाडचालोम की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 30 हजार रुपए प्लस खस्सी व उपविजेता रहे टोकलो की टीम को 20 हजार रुपए प्लस खस्सी देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे आबु दो आबू दे की टीम को 15 हजार प्लस खस्सी एवं व चौथे स्थान पर रहे डेथलाईन एफसी की टीम को 12 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि अन्य टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है. युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है. हमें युवाओं को खेल और शिक्षा के माध्यम से नशे से दूर रखकर देश की पहचान बनानी है. मौके पर पंचायत के उप मुखिया लोरेंस हाईबुरू, मुंडा सुखदेव हाईबुरू,मानकी सिदिऊ हाईबुरु, उदय सिंह हाईबुरू, दुम्बी मुंडारी,सानगी हाईबुरू,पांडु लुगुन,करन गागराई समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *