घाघीडीह मंडल में भाजपा का लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह, युवाओं और नागरिकों से हुआ संवाद
समारोह का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और नागरिकों के बीच आपसी संवाद बढ़ाना, सामुदायिक संबंध मजबूत करना और पार्टी की गतिविधियों को साझा करना था। भाजपा यूवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गोविंदा पति ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया।



कार्यक्रम में नेताओं ने पार्टी की आगामी योजनाओं, सामाजिक कल्याण कार्यों और स्थानीय विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन जनता और पार्टी के बीच संवाद को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामुदायिक एकजुटता बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।

