Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल के हारुडीह में युवक को गोली मारी इलाके में सनसनी

 

 

चांडिल : सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारुडीह गांव में बुधवार को गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान बिजय तिर्की के रूप में हुई है। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद से जिले की पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *