चाईबासा परिसदन में कांग्रेस नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): बुधवार को चाईबासा परिसदन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ शिष्टाचार मुलाकात एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु भी उपस्थित रहे।


बैठक में झारखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय है और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं बंधु तिर्की ने संगठनात्मक मजबूती को पार्टी की प्राथमिकता बताया।
सोनाराम सिंकु ने कहा कि नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी राज्य में जनआधार को और विस्तार देगी।

