Newsझारखण्ड

रोमन कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैथोलिक परिवारों के महिला-पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के जन्म का सुसमाचार सुना।

पल्ली पुरोहित निकोलस केरकेट्टा ने हिंदी भाषा में तथा सहायक पल्ली पुरोहित अगस्टिन कुल्लु ने हो भाषा में मिस्सा पूजा संपन्न कराई। अपने उपदेश में उन्होंने ईसा मसीह के प्रेम, दया और करुणा के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईसा के जन्म की खुशी मनाने के साथ-साथ हमें अपने जीवन में प्रेम, दया और करुणा को आत्मसात करना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण बने।

मिस्सा पूजा के दौरान सिस्टर नीलिमा के नेतृत्व में कॉन्वेंट की सिस्टरों ने हिंदी और हो भाषा में भजन प्रस्तुत किए, जिससे चर्च का वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और चरनी व क्रिसमस ट्री के सामने तस्वीरें खिंचवाईं।

इससे पूर्व मध्य रात्रि में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रात बारह बजे चर्च की घंटी बजाकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *