पत्रकार एकता मंच का सराहनीय पहल, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
जमशेदपुर। पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से सामाजिक दायित्व के निर्वहन के तहत कंपकपाती ठंड को देखते हुए गुरुवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी कीताडीह एवं पश्चिमी कीताडीह पंचायत के लिए आयोजित किया गया।


कंबल वितरण का आयोजन कीताडीह स्थित सरना मार्शल क्लब भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकार एकता मंच के ट्रस्टी सह संरक्षक अन्वेष अंबष्ट, ट्रस्टी सह सलाहकार दीपक कुमार, संरक्षक गोविंदा पति, महासचिव सुनील पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, कोल्हान प्रभारी दशरथ प्रधान, आईटी सेल प्रभारी दीपक महतो, संगठन सचिव मो. शहजादा खान, वरीय सदस्य शहजादा खान, सह सचिव बलराम पांडा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पात्रो, आईटी सेल सह प्रभारी गुणाधर गोप, सलाहकार बृजकिशोर ठाकुर, मनोरंजन सिन्हा एवं संजय सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा उत्तरी कीताडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी बोदरा, पश्चिमी कीताडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी मुंडा, वार्ड सदस्य आशा ईचागट्टू, गुड़िया पात्रो तथा समाजसेवी सरस्वती सामंत समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है और आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य लगातार किए जाते


