Newsझारखण्ड

झींकपानी मंडल भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती  

 

 

झींकपानी(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी मंडल झिकपानी द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस जोड़ापोखर चौधरी एलटोला में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रताप कटियार महतो ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और योगदान को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का देश के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। विशेष रूप से झारखंड राज्य के गठन के लिए झारखंडवासियों को वे सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने न केवल देश को मजबूत नेतृत्व दिया, बल्कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को भी शीर्ष तक पहुंचाने का कार्य किया।

प्रताप कटियार महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेई द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। वे स्वयं को हमेशा एक कार्यकर्ता मानते थे और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भली-भांति समझते थे। यही कारण है कि वे सभी के प्रिय नेता रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दशरथ खंडाईत, बिरजू रजक, करू खंडाईत, नित्यानंद खंडाईत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं महिला बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेई को नमन करते हुए किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *