इन्द्रा टोला में शोकाकुल परिवार से मिले विधायक सोनाराम सिंकु
नोवामुंडी(प्रकाश कुमार गुप्ता): नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत इन्द्रा टोला (भट्टी साई) निवासी राकेश गोंड के पिता प्रहलाद गोंड के निधन की खबर सुनकर माननीय विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। विधायक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।


इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सिंगबोंगा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप प्रधान, विलास प्रजापति, मोहम्मद जावेद, दानिश हुसैन, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नोवामुंडी मामूर कासमी, शम्भू लागुरी, राज बरजो, सिद्धू सिंकु, राजू बॉयपाई, ग्रामीण मुंडा अजय लागुरी, आशीष मोदक, मोहम्मद मंशूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

