तमाड़बांध पंचायत के दूंबीसाई गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): तमाड़बांध पंचायत अंतर्गत दूंबीसाई गांव में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 100 परिवारों को कंबल प्रदान किए गए।


कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लालमुनी पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों और अनाथ बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से यह वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए वे आगे भी लगातार प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह भी दी।
श्रीमती पूर्ति ने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। कंबल पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
मौके पर विजय सिंह देवगम मुखिया, हीरामनी देवगम, शंकर देवगम, लक्षण देवगम, खेत्रओ मोहन देवगम, मिरु देवगम, किशन देवगम, जमुना देवगन, सत्यशीला देवगम, राखी गोप, जांबी कुदादा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

