Newsझारखण्ड

चाईबासा में भाजपा ने नई रोजगार योजना के विरोध पर जताई कड़ी प्रतिक्रिया

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी – पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की इकाई की बैठक आज चाईबासा में आयोजित की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, पूर्व सदर मंडल अध्यक्ष जयकिशन बिरुली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, पदाधिकारी पवन शर्मा और रूपा दास उपस्थित थे।

बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार द्वारा केंद्र सरकार की नई योजना “विकसित भारत गारंटी फार रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण)” का विरोध करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेताओं का कहना था कि झामुमो का विरोध जनविरोधी और ग्रामीण रोजगार के हितों के खिलाफ है।

भाजपा ने बताया कि मनरेगा के तहत झारखंड में भ्रष्टाचार, फर्जी मस्टर रोल, समय पर मजदूरी न मिलने और अपूर्ण योजनाओं की समस्या सबसे अधिक उजागर हुई। केंद्र सरकार अब पारदर्शिता, तकनीकी निगरानी, समयबद्ध भुगतान और वास्तविक रोजगार सृजन के लिए नई योजना लागू कर रही है, लेकिन झामुमो सरकार इसका विरोध कर केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास और रोजगार के अवसरों को बाधित करने वाली राजनीति से सतर्क रहें और केंद्र सरकार की जनहितकारी पहल का समर्थन करें। उन्होंने भरोसा जताया कि नई योजना ग्रामीण आजीविका को सशक्त करेगी और झारखंड के युवा एवं श्रमिक वर्ग के लिए लाभकारी साबित होगी।

बैठक में उपस्थित नेता राकेश पोद्दार, जयकिशन बिरुली, चंद्र मोहन तियू, पवन शर्मा और रूपा दास ने कहा कि अब ग्रामीणों को केवल नारों की नहीं, बल्कि परिणाम की आवश्यकता है और नरेंद्र मोदी सरकार की यह पहल इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *