Newsझारखण्डसरायकेला

चलियामा में रुंगटा माइंस लिमिटेड की सराहनीय पहल

 

 

राजनगर:- चलियामा के मेमर्स रुंगटा माइंस लिमिटेड कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई। कंपनी की ओर से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिली।

वहीं, चलियामा स्कूल के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में सहयोग करना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहेंगे।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन ने रुंगटा माइंस लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *