LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

विधायक सविता महतो ने सिद्धि विनायक कंपनी परिसर में 7 सौ जरुरतमंद लोगो के बीच किया कंबल का वितरण

चांडिल प्रखंड के चौलीवासा, चौका व चांडिल पंचायत के 7 सौ जरुरतमंद असहाय महिला व पुरुष के बीच रुगड़ी स्थित सिद्धि विनायक कंपनी की और से बढ़ते ठंड को देखते हुए रविवार को कंपनी परिसर में 7 सौ कंबल का वितरण किया गया।

लोगों के बीच कंबल का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सविता महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा बढ़ते ठंड में लोगों को कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगा। विधायक ने लोगो से कहा ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कंबल का उपयोग अवश्य करें।

विधायक ने कहा पुरे विधानसभा क्षेत्र में जरुरत मंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर कंपनी के मालिक बिजय मित्तल, शंकरलाल अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, शंभु शर्मा, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *