लको बोदरा सम्मान से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरेन्द्र बिरूवा, कार्टूनिस्ट थोमस सुन्डी व लेखक बुधन सिंह सम्मानित
सम्मानित होने वालों में पत्रकार सह कार्टूनिस्ट थोमस सुन्डी, हो भाषा के साहित्यकार एवं लेखक बुधन सिंह हेस्सा तथा रिम्स, रांची के शिशु रोग विशेषज्ञ सर्जन चिकित्सक डॉ. हीरेन्द्र बिरूवा शामिल हैं। सभी को शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हो लिपि में गांवों में साइन बोर्ड लगाने वाले युवाओं को भी अध्यक्ष बागुन बोदरा द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।



मौके पर द्वितीय राजभाषा कार्य समिति के सदस्य सह साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली ने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगातार लको बोदरा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हो भाषा के विकास एवं प्रसार-प्रचार में कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है।
सम्मानित व्यक्तियों की ओर से प्रतिनिधि के रूप में दलपत देवगम मानकी ने अपने संबोधन में युवाओं से शिक्षा के साथ समाज और हो भाषा-साहित्य के प्रचार-प्रसार में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि लेखन, कार्टून, सिनेमा, नाटक एवं अन्य माध्यमों से अपनी पहचान को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम में सिकन्दर बुड़ीउली, सरिका पुरती सुन्डी, सतीश समद, जवाहरलाल बांकिरा सहित अन्य लोग उपस्थित
थे।

