Newsझारखण्ड

पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।

नगर परिषद क्षेत्र के कालिकापुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन पाकुड़ विधायक निसात आलम और उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद विधायक और उपायुक्त ने आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और स्वयं भी बीपी जांच कराई। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 से अधिक लोगों ने विभिन्न जांच सेवाओं का लाभ उठाया।

विधायक निसात आलम ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के शुरू होने से नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक उपचार, नियमित स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक दवाइयां अब नजदीक ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि यहां डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि कालिकापुर में शुरू हुआ यह आरोग्य मंदिर स्थानीय लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि यहां जरूरी जांच और प्रारंभिक इलाज की सुविधा मिलने से लोगों को अब सदर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नगर के हाटपाड़ा में इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी और पत्थरघट्टा में सड़क जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *