LatestNewsNews postझारखण्ड

Action against abusive Inspector Laxmikant-गाली बाज़ दरोग़ा लक्ष्मीकांत पर हुई कारवाई, सदर थाना प्रभारी से हटाये गये

Ranchi:- एसएसपी ने आदेश जारी करते हुए आदिवासियों से गाली-गलौज करने के मामले में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को सदर थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है इसके साथ लक्ष्मीकांत के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश दिया गया है। विभागीय जांच में दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ सजा सुनिश्चित की जायेगी।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व जमीन विवाद के एक मामले में अपनी शिकायत लेकर आदिवासी समुदाय के पुरुष और महिलाएं थाना पहुंची थी। सदर थाना प्रभारी ने थाना गेट के बाहर ही इनलोगो को जातिसूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए भगा दिया था जिसका एक वीडियो भी काफ़ी वायरल हुआ था।

उक्त मामले की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को मांडर विधायक द्वारा विधानसभा में इसे मामले को उठा कर सरकार से संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सदर डीएसपी से पूरे प्रकरण का रिपोर्ट सौंपने को कहा था। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि थाना प्रभारी के इस आचरण से पुलिस की छवि धूमिल हुई है, उनका यह आचरण पुलिस के व्यवहार के खिलाफ है।जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी द्वारा कार्रवाई की गयी है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *