Mini Liquor Factory Busted- उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
Saraikella/Rajnagar:- आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई, उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर आबकारी विभाग ने राजनगर के एदल में छापेमारी करते हुए विदेशी मिनी शराब फैक्ट्री का उद्वेदन किया है।

इस छापेमारी में घटनास्थल से विभाग ने कुल 100 लीटर स्प्रिट, 400 लीटर तैयार रंगीन विदेशी शराब, 40 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेशी नकली शराब के अलावे भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में प्रयुक्त भिन्न- भिन्न ब्रांडों के कार्क, लेबल, रैपर, खाली बोतल क्रेमल आदि बरामद किया है।
हालांकि विभाग की दबिश की सूचना मिलते ही शराब कारोबारी मौके से फ़रार हो गए। उनके खिलाफ विभाग द्वारा फरार अभियोजन संबंधी कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी में सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद पदाधिकारी के साथ राजनगर थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


