रूईडीह पंचायत के उप मुखिया शीला बेसरा के नानी का निधन,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रुईडीह पंचायत के उप मुखिया शीला बेसरा के नानी चोड़ामुनी माहली (80) वर्षीय का निधन हो गया है. वह पिछले कई महीनो से बीमार चल रही थी. इधर सूचना मिलते ही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शंकुतला माहली रुईडीह गांव पहुंची. साथ ही मृतक चोड़ामुनी माहली को श्रद्धांजलि दी. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शंकुतला माहली ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति की प्रार्थना किया. साथ ही शोक संतप्त लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया.



