Newsझारखण्ड

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के सहयोग से मुसाबनी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

 

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से आज एक और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल को सफलता मिली। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के सहयोग से पूर्वी सिंहभूम जिले के आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

यह शिविर आगामी छह माह तक प्रत्येक मंगलवार को मुसाबनी प्रखंड में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, गर्भावस्था से पूर्व जांच, गर्भवती महिलाओं की तीनों त्रैमासों में जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही शिविर के दौरान जन्मजात हृदय रोग (CHD) की जांच, रोकथाम एवं उपचार कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों की अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा ECG एवं PCG जांच की जा रही है।

 

यह कार्यक्रम माननीय उपायुक्त महोदय एवं सिविल सर्जन महोदय के सतत प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम के सफल संचालन में DSWO, CDPO, महिला पर्यवेक्षक (LS), आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।

 

चिकित्सकीय जांच दल में श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, बिष्टुपुर (जमशेदपुर) के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनकी संपूर्ण मेडिकल टीम द्वारा सभी जांच प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।

 

आज के शिविर का संक्षिप्त विवरण

 

स्थान: बड़ा घाट आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुसाबनी

 

कुल लाभार्थी: 50

 

ANC जांच: 11

 

Non-ANC: 21

 

किशोरियां: 18

 

 

CHD स्क्रीनिंग: 53

संदिग्ध मामले: 6

 

यह प्रारंभिक आंकड़े कार्यक्रम की सफलता को दर्शाते हैं तथा आने वाले दिनों में इस अभियान की गति और प्रभावशीलता में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

 

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *